किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे दुसरे की तलाश

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे दुसरे की तलाश

बारात देखने गई किशोरी को बनाया था हवस का शिकार 

केटी न्यूज/औरंगाबाद

किशोरी से दुष्कर्म मामले में एक आरोपित को ओबरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपित थाना क्षेत्र के उकुर्मी गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ़ गोलू है। जानकारी के अनुसार बीते 18 फ़रवरी की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई हुई थी

जिसने किशोरी बारात देखने गई थीं। इसके बाद घर लौटने के दौरान दोनों आरोपियों ने किशोरी को जबरन उठाकर गांव से बाहर ले गए और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। किशोरी जब घर पहुंची तो, उसके शरीर से रक्तस्राव हो रहा था जिसका मां ने कारण  पूछा तो,

घटना से जुड़ी सारी बातेउसने बताई। तत्पश्चात उसे इलाज़ के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ मंगलवार को एक आरोपित को रोहतास से गिरफ्तार किया है। जबकि दुसरे अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है।