Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

अतीक-असरफ को शहीद बता भारत रत्न की मांग करने वाले कांग्रेस नेता पर एफआईआर, पार्टी ने किया निलंबित

अतीक-असरफ को शहीद बता भारत रत्न की मांग करने वाले कांग्रेस नेता पर एफआईआर, पार्टी ने किया निलंबित

केटी न्यूज / प्रयागराज 

 अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कब्र पर तिरंगा लगाकर 'अमर रहे' के नारे लगाने वाले कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह ऊर्फ रज्जू भईया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 बी और प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल आनर्स एक्ट 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हालांकि वीडियो के वायरल होते ही हंगामा बढ़ते देख पार्टी ने उसे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ज्ञात हो कि 100 से ज्यादा संगीन अपराधिक मामलों में नामजद और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके माफिया भाई अशरफ की बीते हफ्ते प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद रज्जू भईया ने उन्हें कांग्रेस नेता राजकुमार ने अतीक अहमद को शहीद तक बता दिया था। इतना ही नहीं उसे भारत रत्न देने की मांग कर दी थी। कांग्रेस ने इसे राजकुमार का निजी बयान बता कर पल्ला झाड़ लिया और कहा है कि उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। उनकी पार्षद उम्मीदवारी भी वापस ले ली गई है।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।