Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

तारामंडल और बिहार में केंद्रीय विद्यालयों और बिहार के केंद्रीय विद्यालयों में आज दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, कई जगह हवन व पूजा

बिहार में चंद्रयान-थ्री की लैडिंग को लेकर खासी तैयाारियां की गई हैं। स्कूली बच्चों को यहां इसे लाइव दिखाया जाएगा। तारामंडल में भी इसका लाइव प्रसारण होगा।

तारामंडल और बिहार में केंद्रीय विद्यालयों और बिहार के केंद्रीय विद्यालयों में आज दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, कई जगह हवन व पूजा
केटी न्यूज़, पटना। बिहार में चंद्रयान-थ्री की लैडिंग को लेकर खासी तैयाारियां की गई हैं। स्कूली बच्चों को यहां इसे लाइव दिखाया जाएगा। तारामंडल में भी इसका लाइव प्रसारण होगा। कई निजी विद्यालय और राज्य सरकार के विद्यालयों ने भी ऐसी तैयारी की है। बक्सर, पटना में इसकी सफलता के लिए पूजा-हवन तक किया गया है। 
केंद्रीय विद्यालय संगठन का चंद्रयान-थ्री की लैडिंग को लेकर आदेश है कि सभी केंद्रीय विद्यालयों में बुधवार की शाम 5.30 बजे से एक घंटे तक विद्यार्थियों को बड़े प्रोजेक्टर पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग दिखाई जाए। दरभंगा तारामंडल के सभागार में बुधवार की शाम पांच बजे से 6:30 बजे विशेष शो होगा। कई निजी विद्यालय और राज्य सरकार के विद्यालयों ने भी ऐसी तैयारी की है। इसमें इसरो द्वारा चंद्रयान-थ्री का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए तारामंडल में प्रवेश का समय शाम 4:30 बजे रखा गया है। । टिकट का मूल्य 50 रुपये रखा गया है और इसके लिए आफलाइन टिकट के माध्यम से ही बुकिंग होगी।
वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पटना के गायत्री मंदिर, आरा गायत्री मंदिर सहित पूरा देश पूजा व हवन कर रहा है। बक्सर जिले के डुमरांव में भी कुशल युवा कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ हवन-पूजन किया। यहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।