Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

बक्सर के युवक के साथ जाने कौन सी हुई अनहोनी, मौत ले गई घर से खींच कर...

बक्सर के युवक के साथ जाने कौन सी हुई अनहोनी, मौत ले गई घर से खींच कर...

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार गांव स्थित आहर से रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृत युवक बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व.पारस पासी का 38 वर्षीय पुत्र राजेश पासी था। वह शनिवार की सुबह पटना जाने के लिए अपने घर से निकला था। बक्सर के एक युवक की उसकी आहर में डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है।

बक्सर के युवक के साथ जाने कौन सी हुई अनहोनी, मौत ले गई घर से खींच कर...

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एयार गांव के लोग  खेती बारी के काम से आहर की ओर गये थे। उस दौरान उनकी नजर आहर में पड़े शव पर पड़ी। तब ग्रामीणों द्वारा थाने को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक के पास से मिली डायरी और मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की गयी। उसके बाद उसके घरवालों को जानकारी दी गयी। 

बक्सर के युवक के साथ जाने कौन सी हुई अनहोनी, मौत ले गई घर से खींच कर...

इधर, उसके चचेरे भाई भरत चौधरी ने बताया कि वह मजदूर था और पटना स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के साथ काम करता था। एक सप्ताह पूर्व गांव आया था। शनिवार की सुबह 10 बजे वह पटना जाने के लिए घर से निकला था। इस बीच हादसा हो गया। रविवार की सुबह पुलिस द्वारा फोन कर घटना की सूचना दी गयी। बाद में परिजनों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने तीन भाई और दो बहनों में चौथे स्थान पर थे।

बक्सर के युवक के साथ जाने कौन सी हुई अनहोनी, मौत ले गई घर से खींच कर...

उसके परिवार में मां दौलातो कुंवर, पत्नी रेखा देवी और पुत्री दुर्गा कुमारी है। इधर, हादसे के बाद उसके घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है। मां, पत्नी और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।