Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मुफस्सिल थाने इलाके में ऐसा क्या हुआ कि बंगाल से लौटते ही युवक की मौत हो गयी

मुफस्सिल थाने इलाके में ऐसा क्या हुआ कि बंगाल से लौटते ही युवक की मौत हो गयी

केटी न्यूज /आरा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में सोमवार की दोपहर अचानक तबीयत खराब होने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक गोठहुला गांव निवासी जवाहर बिंद का 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार था। वह रविवार को बंगाल से गांव लौटा था। जवाहर बिंद ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व वह काम करने पश्चिम बंगाल गया था। रविवार को वह कामाख्या गांधी एक्सप्रेस ट्रेन से आरा आया था। वह घर पहुंचा, तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तब आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले आए। वहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल में मौजूद नगर थाने के पुलिस अफसर द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में अत्यधिक धूप होने के कारण लू-लगने से युवक की मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो भाई भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी सानू कुमारी और डेढ़ साल की बेटी दिव्या कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सानू कुमारी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।