दो जिलों में मचा कोहराम: भोजपुर में ससुराल आए युवक की पत्नी व सास के सामने मौत

हैदराबाद में नौकरी पर जाने से पूर्व पत्नी से मिलने गया अरवल से भोजपुर गया युवक आगन में चौकी पर बैठा था। तभी अचानक गिर गया ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के गांव व ससुराल में कोहराम मच गया...........

दो जिलों में मचा कोहराम: भोजपुर में ससुराल आए युवक की पत्नी व सास के सामने मौत

केटी न्यूज /आरा 

भोजपुर में ससुराल आए युवक की अचनाक मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना इलाके के डेगो डिहरी गांव में हुई शुक्रवार की देर शाम हुई। मृतक की पहचान अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र में मकदुमपुर गांव निवासी विकास कुमार (19) पिता शिव बलम सिंह के रूप में हुई। मृतक के ससुर संतोष कुमार ने बताया कि दमाद विकास कुमार हैदराबाद में नौकरी करता था। जाने से पूर्व पत्नी से मिलने आया था। शाम को जब वह घर में चौकी पर बैठा था अचानक गिर गया। जिसके बाद उसे परिजन पीएचसी ले गए जहां से उसे भोजपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां -पत्नी का रो -रो कर बुरा हाल बना हुआ है।