केटी न्यूज/बलिया।
शहर कोतवाली पुलिस ने मुन्नीलाल चौराहा शिवपुर दियर के पास से शुक्रवार की दोपहर आरोपी युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अरविन्द गोंड पुत्र परिखन गोंड निवासी ग्राम चक्की विशेश्वर का डेरा थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार का रहने वाला है।

शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक मुन्नीलाल चौराहा शिवपुर दियर के पास खड़ा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जमातलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद गोंड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अरविंद गोंड को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया गया है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।