Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

मेटरनिटी एंड सर्जिकल अस्पताल के उद्घाटन पर बोली पूर्व विधायिका धरती के भगवान होते है डाक्टर - मंजू प्रकाश

मेटरनिटी एंड सर्जिकल अस्पताल के उद्घाटन पर बोली पूर्व विधायिका धरती के भगवान होते है डाक्टर - मंजू प्रकाश

मेटरनिटी एंड सर्जिकल अस्पताल के उद्घाटन पर बोली पूर्व विधायिका धरती के भगवान होते है डाक्टर - मंजू प्रकाश

केटी न्यूज/बक्सर

डाक्टर धरती के भगवान होते है। मरीजों की जान बचाकर डाक्टर भगवान सरीखा काम ही करते है। उक्त बातें बक्सर की पूर्व विधायिका मंजू प्रकाश ने शुक्रवार को कही। अवसर था बक्सर के कोईरपुरवा काली मंदिर के समीप मेटरनिटी एंड सर्जिकल क्लीनिक के उद्घाटन का। पूर्व विधायिका ने कहा कि डाक्टर यदि ईमानदारी से अपना काम करें तो भगवान की तरह उनकी पूजा होनी चाहिए। वही अस्पताल संचालिका डॉ रश्मि ने कहा कि सेवा भाव से जुड़ अपने जन्मभूमि के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से पटना पीएमसीच, दिल्ली गंगाराम जैसे अस्पताल की नौकरी छोड़ बक्सर में अपना क्लिनिक आरम्भ की हंू।

मेटरनिटी एंड सर्जिकल अस्पताल के उद्घाटन पर बोली पूर्व विधायिका धरती के भगवान होते है डाक्टर - मंजू प्रकाश

अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ पार्थ सारथी कुमार पूर्व वरीय चिकित्सक हिन्दू राव अस्पताल नई दिंल्ली एवं एम्स ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी की सेवा आरम्भ कर रहे है। लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अस्पताल में सभी सेवाएं उपलब्ध रहेगा। वही उन्होंने कहा कि असहाय और गरीब मरीजों के लिए एक दिन हमदोनों  के द्वारा फ्री ओपीडी की सुविधा उपलब्ध रहेगा।

मेटरनिटी एंड सर्जिकल अस्पताल के उद्घाटन पर बोली पूर्व विधायिका धरती के भगवान होते है डाक्टर - मंजू प्रकाश

डॉ रश्मि रानी ने कहा कि अपनी जन्मभूमि पर महिला चिकित्स्कों की भारी कमी को देखते हुए यहां के लोगों की सेवा के लिए पटना, दिल्ली छोड़ बक्सर में अपना क्लिनिक आरम्भ कर रही हूँ। उद्घाटन के मौके पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, मंजूबाला, कंचन कुमरी, डॉ कंचन, राज सिंह, बबन सिंह, अशोक कुमार सिंह, हिटलर कुशवाहा, बासुदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, सुदामा सिंह, जयराम सिंह, मदन सिंह, जनार्दन सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।