Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

ईवीएम और वीवीपैट से वोट डालने के तरीके से रूबरू हुए दिव्यांग मतदाता

ईवीएम और वीवीपैट से वोट डालने के तरीके से रूबरू हुए दिव्यांग मतदाता

- मतदाता जागरूकता के तहत एसडीएम ने आयोजित किया था कार्यक्रम

केटी न्यूज/डुमरांव 

आगामी लोकसभा चुनाव में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के उपयोग में किसी प्रकार की उलझन न हो, इसके लिये हर जगह इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में एसडीएम कुमार पंकज द्वारा दिव्यांगजनों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु इन मशीनों का प्रदर्शन कर दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया के विषय में बताया गया।

ईवीएम और वीवीपैट से वोट डालने के तरीके से रूबरू हुए दिव्यांग मतदाता

साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई गयी। अधिकारियों ने उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को बताया कि इन मशीनों पर किस प्रकार से मतदान करना है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ईवीएम के साथ ही वीवीपैट मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी है। इसमें निर्वाचन के समय आप जिस प्रत्याशी को मत देना चाहते हैं, उसकी फोटो भी दिखाई देगी ताकि आपको मतदान करने में किसी प्रकार का संशय न रहे। इसके पूर्व अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन अनुमंडलीय निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम कुमार पंकज ने किया। इस दौरान बीडीओ, सीओ के अलावे अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।