जदयू नप और प्रखंड अध्यक्ष का हुआ निर्विरोध चयन, जमकर खेली गई होली

जदयू के प्रखंड और नगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर रविवार को काफी गहमा-गहमी लगी रही। पार्टी कार्यकर्ता जहां चुनाव हो रहा था, काफी संख्या में मौजूद थे। सभी के मन में एक ही बात आ रही थी कि अध्यक्ष बदलेंगे की रीपिट होंगे। निर्वाचन पदाधिकारी संजय सिंह और पर्यवेक्षक प्रभू गोंड समय से पहुंच गए थे। उनके द्वारा बताया गया कि जो उम्मीदवार हैं अपना फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। डुमरांव प्रखंड और नगर के लिये लिये एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा।

जदयू नप और प्रखंड अध्यक्ष का हुआ निर्विरोध चयन, जमकर खेली गई होली

केटी न्यूज/डुमरांव।  

जदयू के प्रखंड और नगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर रविवार को काफी गहमा-गहमी लगी रही। पार्टी कार्यकर्ता जहां चुनाव हो रहा था, काफी संख्या में मौजूद थे। सभी के मन में एक ही बात आ रही थी कि अध्यक्ष बदलेंगे की रीपिट होंगे। निर्वाचन पदाधिकारी संजय सिंह और पर्यवेक्षक प्रभू गोंड समय से पहुंच गए थे। उनके द्वारा बताया गया कि जो उम्मीदवार हैं अपना फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। डुमरांव प्रखंड  और नगर के लिये लिये एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा। एसे में चुनाव कराने की नौबत ही नहीं आयी और अजय चंद्र लोदी को प्रखंड अध्यक्ष और गोपाल प्रसाद गुप्ता को नगर अध्यक्ष रूप में फिर से ताजपोशी हुई।

इन दोनों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई और अबीर-गुलाल की होली शुरू हो गई। अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार जैनेनद्र उर्फ संतोष चौधरी व जिला पर्यवेक्षक के रूप में हृदयानंद खरवार मौजूद रहे। दोनों ने बताया की संविधान के अनुसार प्रत्येक 3 वर्षों जिला और प्रखंड के अध्यक्षों का चुनाव कराया जाता है। इस चुनाव में पार्टी बक्सर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों का चुनाव 20 फरवरी 2026 को ही करा लिया गया था। 22 फरवरी को डुमरांव अनुमंडल के सातों प्रखंडों का चुनाव कराना था, लेकिन नावानगर और केसठ प्रखंड के लिये आम सहमति नहीं बन पायी जिसके कारण उन दोनों प्रखंडों का चुनाव स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया की चौंगाई प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कृष्णा सिंह दूसरी बार बनाए गए हैं। उसी तरह से चक्की प्रखंड में भी छितेश्वर गोंड भी रीपिट हुए हैं। सिमरी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रमेश पासवान, ब्रह्मपुर नगर के लिये निर्मल चौधरी व नगर के लिये डिंपल पाल निर्वाचित किये गए। जिला निर्वाची पदाधिकारी और पर्यवेक्षकों ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को पार्टी हित में काम करने की सलाह दी।