Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

- जीविका समेत अन्य दलों की महिलाएं हुई पार्टी में शामिल

केटी न्यूज/बक्सर 

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

बक्सर संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी  अनिल चौधरी ने कहा है कि बसपा को सर्वजन महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को जीविका कार्यालय बक्सर में आयोजित मिलन समारोह में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने बसपा प्रत्याशी अनिल चौधरी को अपना समर्थन दिया। इस दौरान दूसरे विभिन्न दलों की महिलाओं ने भी पार्टी का दामन थामा और केंद्र की मोदी सरकार को महिला विरोधी बताया।

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

महिलाओं ने कहा कि बहन मायावती एक महिला हैं और वे महिलाओं के मान-सम्मान और दुःख दर्द को समझ सकती हैं, इसलिए उन्होंने अनिल चौधरी को एक जिम्मेदारी देकर यहां भेजा है। महिलाओं का फर्ज बनता है कि हम उनका समर्थन करें और बहन मायावती को मजबूत करें। वहीं, अनिल चौधरी ने महिलाओं के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री के मुंह से बेटी बचाओ के नारे अच्छे नहीं लगते हैं।

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

बसपा उम्मीदवार ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं पर हमले बढे हैं। उनके मान सम्मान को अच्छे दिन के नाम पर रौंदा गया है। यही हाल बिहार में भी है। यहां सरकार में रहने वाले लोग ने जीविका दीदी हो या आंगनबाड़ी की महिलाएं, सबों पर लाठी बरसाई। गरीब और दलित बहू-बेटियों की आबरू लुटी गयी। लेकिन, सुशासन के राज में उन्हें न्याय तक नहीं मिला। इसलिए हम बक्सर की महिलाओं से अपील करते हैं

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

कि आप इस बार लोकसभा चुनाव में इस महिला विरोधी लोगों के खिलाफ एक जुट होकर अपना एक एक मत अपने सम्मान के लिए हाथी छाप पर देने का संकल्प ले और इस संदेश को पुरे लोक सभा तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सत्ता में दुशासन भरे पड़े हैं। उनसे खुद को ही बचाना होगा, खुद ही कृष्ण की भूमिका निभानी होगी।

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

इससे पहले मिलन समारोह में भाजपा महिला विंग की पूर्व नगर अध्यक्ष हनी जयसवाल, भाजपा कार्यकर्ता रुबी श्रीवास्तव, राजद कार्यकर्ता रीना खरवार समेत सैकड़ों जीविका दीदीयां एवं आजीविका समूह की महिलाओं के साथ ही आरजेजेपी के जिला अध्यक्ष रमेश पांडेय, संगठन उपाध्यक्ष रोहित प्रधान, चौसा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, जीविका संयोजक गणेश पाण्डेय,  युवा नेता मुकेश राय, वरीय समाजसेवी अकालु पांडेय भी बसपा में शामिल हुए।

बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ - अनिल चौधरी

  बहुजन समाज समाज पार्टी में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह एवं संचालन संगीता कुमारी ने किया। जबकि संयोजन गुप्तेश्वर पटेल ने किया। मौके पर जीविका की स्वेता पाल, आरती देवी, मीरा देवी, आजीविका की संगीता देवी, निशा यादव, रिया देवी, सुनीता देवी, विशाखा सिंह, नेहा कुमारी, संध्या सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।