Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

शांतिपूर्ण मतदान ने दिखाया प्रशासनिक सजगता और जनता का उत्साह

डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव पूरी शांति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासनिक सख्ती और जनसहयोग के अद्भुत तालमेल ने मतदान प्रक्रिया को न सिर्फ सुचारू रखा, बल्कि इसे एक आदर्श उदाहरण भी बना दिया।

शांतिपूर्ण मतदान ने दिखाया प्रशासनिक सजगता और जनता का उत्साह

शांतिपूर्ण मतदान ने दिखाया प्रशासनिक सजगता और जनता का उत्साह

केटी न्यूज/डुमरांव

सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। वहीं, प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय रहा। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीपीओ पोलत्स कुमार और बीडीओ संदीप पांडेय सहित सभी संबंधित अधिकारी पूरे दिन क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। उन्होंने बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शांतिपूर्ण मतदान ने दिखाया प्रशासनिक सजगता और जनता का उत्साह

एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और किसी भी बूथ से किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का उत्साह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। वहीं एसडीपीओ पोलत्स कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल की तैनाती रही, साथ ही गश्ती दल संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी करते रहे ताकि किसी भी स्थिति में शांति भंग न हो।

शांतिपूर्ण मतदान ने दिखाया प्रशासनिक सजगता और जनता का उत्साह

बीडीओ संदीप पांडेय ने बताया कि मतदान कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। उनके अनुसार, प्रशासन और जनता के सहयोग से मतदान प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही।

शांतिपूर्ण मतदान ने दिखाया प्रशासनिक सजगता और जनता का उत्साह

कुल मिलाकर, डुमरांव में गुरुवार का दिन लोकतंत्र की सजगता, प्रशासन की तत्परता और जनता की भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।