Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मऊ में सीनियर टेबल-टेनिस ट्रायल 20 सितंबर को, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 26-28 सितंबर को अलीगढ़ में

मऊ। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तर पर सीनियर महिला और पुरुष टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 26-28 सितंबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अलीगढ़ में किया जाएगा।

मऊ में सीनियर टेबल-टेनिस ट्रायल 20 सितंबर को, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 26-28 सितंबर को अलीगढ़ में

केटी न्यूज़/ गाजीपुर 

मऊ। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तर पर सीनियर महिला और पुरुष टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 26-28 सितंबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अलीगढ़ में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मऊ जिले के सीनियर महिला और पुरुष टेबल-टेनिस खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल 20 सितंबर, 2024 को सुबह 10 बजे से जिला खेल कार्यालय, डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में होगा। चयन/ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक सीनियर महिला और पुरुष टेबल-टेनिस खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल 24 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में होगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 26 से 28 सितंबर, 2024 तक अलीगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, मऊ से संपर्क किया जा सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।