Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सेंट्रल जेल से फोन कर ठेकेदार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, 15 दिन की डेडलाइन

गया सेंट्रल जेल से एक कुख्यात अपराधी ने जिले के ठेकेदार से फोन कर एक करोड़ रूपए की रंगदारी की मांग की गई है। फोन पर यह भी कहा गया है कि अगर पैसा 15 दिन में नही मिला तो हत्या कर दी जायेगी। जिसके बाद से प्रशासन से लेकर ठेकेदार परिवार के घर में हडकंप मचा है।

सेंट्रल जेल से फोन कर ठेकेदार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, 15 दिन की डेडलाइन

केटी न्यूज/ गया

गया सेंट्रल जेल से एक कुख्यात अपराधी ने जिले के ठेकेदार से फोन कर एक करोड़ रूपए की रंगदारी की मांग की गई है। फोन पर यह भी कहा गया है कि अगर पैसा 15 दिन में नही मिला तो हत्या कर दी जायेगी। जिसके बाद से प्रशासन से लेकर ठेकेदार परिवार के घर में हडकंप मचा है। पुलिस सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार बिहार-झारखंड में गैस पाइपलाइन का कार्य कर रही एचयूआईवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक उज्ज्वल कुमार से जेल में बंद अपराधी के द्वारा एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई है। उज्जवल कुमार के जेल से कुख्यात अंकुर चौबे ने उन्हें और उनके भाई धीरेंद्र कुमार को फोन किया था। उनके फोन पर छह अक्टूबर को सुबह 8.11 बजे एक फोन आया। जब उन्होंने वह फोन को रिसिव किया तो उधर से बोलने वाले ने अपना नाम अंकुर चौबे बताया। उसके बाद गाली-गलौज करते हुए एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की और कहा कि अगर 15 दिन में पैसा नहीं देते हो तो हत्या कर दी जायेगी। गया सेंट्रल जेल में बंद अपराधी अंकुर चौबे दहेज हत्या का सजायाफ्ता है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक उज्ज्वल के पैतृक गांव साहेबगंज थाना के बैरिया का ही निवासी है। साहेबगंज थानेदार सिकंदर कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। पीड़ित द्वारा दिए गये  मोबाइल नम्बर की डिटेल इक्कठा की जा रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।