भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/मखदुमपुर

मंगलवार की देर शाम भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लाखों रुपए के लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी रोशन कुमार कंपनी का पैसा कलेक्ट कर जहानाबाद जा रहे थे तभी तिलकई  ताजपुर के समीप अज्ञात तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर चलते बने, घटना के बारे में बताया जा रहा है। के लगभग 1 लाख 15 हज़ार रुपये की लूट हुई है। वही विसुनगंज ओपी अध्यक्ष अकाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है। और पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी है। उन्होंने बताया के जल्द घटना में शामिल लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, साथ ही लूट की राशि के बारे में उन्होंने बताया के जांच चल रही है जांच के बाद ही राशि के बारे में स्पष्ट किया जाएगा।