Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

- निर्दलीय उम्मीदवार आनन्द मिश्र ने अपने समर्थकों के साथ नगर में निकाला जनादेश यात्रा          

केटी न्यूज/बक्सर   

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

बक्सर के विकास की सिर्फ ढोल पीटने वाले अब बहुत जल्द बक्सर से आउट होंगे। बक्सर में हर वर्ग के लोगों का जनसमर्थन आनन्द मिश्र को मिल रहा है। आज महिला वर्ग भी ठान ली है। आगामी एक जून को हो रहे मतदान में सारे विरोधियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्र ने बक्सर में निकाली गई जनादेश यात्रा के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान सभी से आनन्द मिश्र के पक्ष में वोट डालने की अपील की और कहा कि मौका मिला को बक्सर का विकास कर के दिखा दूंगा।

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

उन्होंने कहा कि मुझे हराने तथा बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा अपनाए गए कई हथकंडे बक्सर वासियों के सामने आ गए है, जिसके बाद बक्सर की आम जनता भी अब खुलकर आनन्द मिश्र के साथ खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता को मतदान करना है।

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

बक्सर की जनता थोपे गए प्रत्याशी को कब तक ढोते रहेगी। उन्होंने कहा कि कई दिनों से यह बात गढ़ने की कोशिश की जा रही थी की आनन्द मिश्र के साथ महिलाएं नहीं है और उनकी सभाओं में महिला नहीं पहुंच पाती है लेकिन, इस बात को आज खुद बक्सर की महिलाओं ने खारिज कर दिया और हजारों की संख्या में पहुंच आनन्द मिश्र के लिए वोट मांगा । 

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

बता दें कि मंगलवार को पूर्व आईपीएस आंनद मिश्र द्वारा अपने भारी समर्थकों के साथ जनादेश यात्रा के तहत बक्सर नगर का भ्रमण किया गया। यह यात्रा बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक (पुलिस चौकी) से शुरुआत करते हुए पीपी रोड, यमुना चौक, नमक गोला, ज्योति चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंच समाप्त की गई। इस यात्रा हजारों की संख्या पुरुष-महिला समर्थक शामिल थे। समर्थकों ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई।

विकास का ढोल पीटने वाले बक्सर से होंगे आउट- आनन्द मिश्र

उन्हें मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन से आनन्द मिश्र भी काफी अभिभूत होकर लोगो का अभिवादन स्वीकार किया साथ ही उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आम जनमानस ने उन्हें जिताने का ठाना है, ताकि बक्सर वासियों के बीच विकास की धारा अविरल गति से बहती रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।