Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

इन बेईमानों को उखाड़ फेकिए और इस बार हांथी को चुनिए-अनिल चौधरी

बसपा प्रत्याशी अनिल चौधरी ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया।

इन बेईमानों को उखाड़ फेकिए और इस बार हांथी को चुनिए-अनिल चौधरी
Anil Choudhary

केटी न्यूज़/बक्सर 

बसपा प्रत्याशी अनिल चौधरी ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया।अनिल चौधरी ने शुक्रवार को इटाढी के विझौरा, कुकुढा, भितिहरा, खखडहीं, मंगोलपुर, हरपुर समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम, जोखन चौधरी  चक्रवर्ती चौधरी , विंदेश्वरी चौधरी ,  प्रमोद चौधरी , सत्येंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, बबन चौधरी, राम इकबाल चौधरी, सोनू पटेल, राकेश पटेल, राम आग्रह चौधरी, रघुनाथ चौधरी, प्रदीप चौधरी, कामेंद्र चौधरी, रामाश्रय चौधरी, श्रवण चौधरी, अजय पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन बेईमानों को उखाड़ फेकिए और इस बार हांथी को चुनिए-अनिल चौधरी

इस जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा की संविधान खतरे में है।संविधान को बचाने के लिए आपको आगे आना पड़ेगा।BJP 400 पार की बात कर रही है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी आर पार की लड़ाई में है।भाजपा झूठ की पुलिंदा वाली पार्टी है। केंद्र की सरकार झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रही है।

इन बेईमानों को उखाड़ फेकिए और इस बार हांथी को चुनिए-अनिल चौधरी

उन्होंने आगे कहा बक्सर से भाजपा के ऐसे उम्मीदवार हैं जिनको बक्सर के पांच गावों का नाम तक नही पता है। बक्सर लोकसभा के किसी पांच गांव का नाम जिस प्रत्याशी को नही पता है वो बक्सर के सर्वांगीण विकास की बात कर रहे हैं। क्या उनका दावा झूठा नही है? और दूसरे रामगढ़ के विधायक है, विधायक रहते हुए उन्होंने रामगढ़ के विकास के लिए क्या काम किया है यह देखने और समझने की जरूरत है। ये सामंतवादी और मनुवादी व्यवस्था से ग्रस्त लोग हमारे साथ न चलने को तैयार है न हीं साथ निभाने को तैयार हैं। इनके द्वारा विकास की बात करना हमारे साथ बेईमानी है। इसलिए इस बार इन बेईमानों को उखाड़ फेकिए और इस बार हांथी को चुनिए।  

इन बेईमानों को उखाड़ फेकिए और इस बार हांथी को चुनिए-अनिल चौधरी

अनिल चौधरी ने कहा की लोगों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त हो रहा है। बक्सर की जनता अब अपने हक और सम्मान के लिए बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करते हुए हांथी की सवारी करने को तैयार है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।