Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 15 बूथों पर बदलें गए ईवीएम

बक्सर संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय सुबह सात बजे एक साथ संसदीय क्षेत्र के सभी 1 हजार 324 बूथों पर शुरू हुई हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 15 बूथों पर बदलें गए ईवीएम
Voting

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 15 बूथों पर बदलें गए ईवीएम

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय सुबह सात बजे एक साथ संसदीय क्षेत्र के सभी 1 हजार 324 बूथों पर शुरू हुई हैं। निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न जगहों के कुल 15 मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम में खराबी आने से उसे बदला गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 15 बूथों पर बदलें गए ईवीएम

इसके अलावे जिलेभर में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान होने की जानकारी मिल रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी मनीष कुमार के साथ ही सदर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्र, डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार, डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी, प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा आदि विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लेते देखे गए है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 15 बूथों पर बदलें गए ईवीएम

पहले दो घंटे के दौरान कही से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। वही, निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे तक कुल 8.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले दो घंटे में बक्सर विधानसभा में सर्वाधिक 11.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके अलावे डुमरांव में 10.15 प्रतिशत, ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 7.32 प्रतिशत, राजपुर में 10.2 प्रतिशत, दिनारा में 9.75 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार किया है। जबकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत की जानकारी नहीं मिल सकी है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू, 15 बूथों पर बदलें गए ईवीएम

सुबह से ही भीषण गर्मी के बीच विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लाईन देखी गई। बक्सर के साथ ही डुमरांव में भी लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मतदान के लिए कतार में खड़ी थी। युवा मतदाताओं में इस मतदान के प्रति सबसे अधिक उत्साह देखा गया। वही, मतदान केन्द्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था भी काबिले तारीफ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।