Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

- डुमरांव में खुला एनडीए का कार्यालय, बोले प्रत्याशी सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन

- वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारे के साथ खोला गया कार्यालय, शामिल हुए एनडीए के विभिन्न घटक दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

केटी न्यूज/डुमरांव 

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर घर लोगों के मन में है, उसे मत में कनवर्ट कराने का प्रयास कार्यकर्ताओं को करना है। यह चुनाव देश की दिशा तय करने वाला है। प्रधानमंत्री ने इस बार जो 400 पार का लक्ष्य दिया उसे पूरा एनडीए के सभी कार्यकर्ता का दायित्व है। उक्त बातें बक्सर संसदीय सीट से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कही। वे डुमरांव में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्द्धन किया और कहा कि बक्सर की जनता को जो अपार प्यार व दुलार मिल रहा है, उससे इस बार चार सौ पार का नारा साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम विरोधियों को चारे खाने चित कर देने वाला होगा। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की चारों, बिहार की सभी 40 तथा देश में 400 से अधिक सीटें एनडीए को मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद बक्सर के आध्यात्मिक गौरव को लौटाया जाएगा तथा यहां रोजगार व टुुरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यह प्रभु श्रीराम की शिक्षा स्थली रही है, इसका विकास भी आयोध्या व वाराणसी के तर्ज पर किया जाएगा तथा बक्सर में त्रेता युग की वापसी कराई जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारे के बीच फिता काट तथा दीप प्रज्जवलित कर विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव विनोद राय, विजय मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक, विंध्याचल पाठक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक, प्रतिभा सिंह,

मन में है मोदी, मत में कराना है कनवर्ट - मिथिलेश तिवारी

प्रो. श्याम नारायण राय, युवा मोर्चा के प्रांतीय नेता दीपक यादव, नीरज सिंह, शक्ति राय, सोनू राय, राजीव कुमार भगत, राष्ट्र सेविका समिति की ओम ज्योति भगत, वंदना भगत, जदयू की प्रिती पटेल, महिला विंग की नगर अध्यक्ष कुसुम देवी, दिनेश सिंह, बिरेन्द्र सिंह लाला, परशुराम ततंवा, दिव्यांग समिति के जिलाध्यक्ष अगस्त उपाध्याय, बलराम पांडेय, अशोक तिवारी समेत एनडीए के विभिन्न घटक दलों के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।