Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

25 को बक्सर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तैयारी तेज

25 को बक्सर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तैयारी तेज

- बक्सर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

25 को बक्सर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तैयारी तेज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को बक्सर आएंगे। वे बक्सर संसदीय सीट से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके आने की खबर मिलते ही बक्सर वासियों का उत्साह बढ़ गया है। अभी से ही लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक हो गए है।शनिवार को अर्जुनपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वशर्मा ने खुद इसकी घोषणा की। वही भाजपा केे जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने भी बताया कि 25 मई को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बक्सर आ रहे है।उन्होंने कहा कि उनके सभा स्थल व हेलीपैड का निर्माण युद्ध स्तर पर करवाया जाएगा। श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के चुनावी सभा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।