Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

बक्सर जिले में गुरुवार को प्रथम चरण के तहत विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों, बक्सर सदर, राजपुर (सुरक्षित), डुमरांव और ब्रह्मपुर में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुल 1416 मतदान केंद्रों पर लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

केटी न्यूज/बक्सर

सबसे अधिक मतदान डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान ब्रह्मपुर में हुआ। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, शाम पांच बजे तक ब्रह्मपुर में 50.71 प्रतिशत, बक्सर सदर में 57.74 प्रतिशत, डुमरांव में 59 प्रतिशत तथा राजपुर में 53.55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

जिला प्रशासन की सख्त सुरक्षा व्यवस्था और सूझबूझ भरे प्रबंधन के कारण पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। किसी भी क्षेत्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान के दौरान जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य लगातार फील्ड में सक्रिय रहे। दोनों अधिकारियों ने अपने दल-बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और सभी बूथों पर शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित की।

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

इस दौरान डीडीसी आकाश चौधरी, एसडीएम अविनाश कुमार (बक्सर सदर), एसडीपीओ गौरव पांडेय, एसडीएम राकेश कुमार (डुमरांव), एसडीपीओ पोलत्स कुमार, तथा बीडीओ संदीप कुमार पांडेय समेत सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार बूथों की निगरानी करते रहे। वरीय अधिकारी हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते मतदाता पूरी निर्भीकता के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे। जिले की सीमाओं पर सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी रही, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो गई।मतदान समाप्त होते ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और एसपी शुभम आर्य ने जिलेवासियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चुनाव जिले के अनुशासित और लोकतांत्रिक चेतना से ओत-प्रोत नागरिकों के सहयोग से सफल हुआ है।

मतदान सम्पन्न, लगभग 61.48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

14 नवंबर को मतगणना के साथ यह तय होगा कि किस उम्मीदवार पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। फिलहाल, मतदान का उच्च प्रतिशत यह संकेत दे रहा है कि बक्सर जिले के मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे आए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।