Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

केटी न्यूज/डुमरांव

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने का ख्वाब संजोने वाले प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को ईवीएम में कैद हो गया। लोकसभा क्षेत्र के वोटरों ने प्रत्याशियों के संबंध में अपनी राय को ईवीएम में कैद कर दिया है। चुनाव मैदान में मौजूद 14 प्रत्याशियों में कौन बना मुकद्दर का सिकंदर इसका फैसला चार जून को हो जाएगा। बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा, महागठबंधन के राजद, बसपा के साथ कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

जिन्होंने अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रत्येक वोट को सहेजने में अंतिम समय तक जद्दोजहद करते रहे। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। विभिन्न माध्यमों से प्रचार के साथ ही वोटरों तक अपनी पहुंच बनाकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने को प्रेरित करने के लिए पूरी शिद्दत से जुटे रहे। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी इस कार्य में लगे रहे। यहां तक कि वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के जनसभाओं व अन्य कार्यक्रमों का भी सहारा लिया।

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

जिससे कि प्रत्याशियों को वोटरों का साथ मिल सके। लेकिन मतदाताओं की चुप्पी अंतिम समय तक कायम रहीं जो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को बेचौन करती रहीं। वोटरों ने प्रत्याशियों के संबंध में अपनी राय ईवीएम में दे दी है। इसी के साथ प्रत्याशियों का भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गया है।

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

डुमरांव थाने में बैठे रहे दस प्रभावशाली लोग

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त तरीके से लोकसभा कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी सक्रिय रहा। स्थानीय थाना क्षेत्र में मतदान में कही गड़बड़ी ना हो जिसको लेकर पुलिस ने इलाके के दस प्रभावशाली लोगों को पूरे दिन थाने में बैठाये रखा। मध्य विद्यालय खिरौली बूथ पर गड़बड़ी की आशंका होने पर

ईवीएम में कैद हुआ 14 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य

एक युवक को थाने लाकर बैठाया गया और कुछ देर बाद पीआर बांड भरवाकर उसे छोड़ा गया। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो, जिसको लेकर प्रशासन तत्पर रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।