शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ विधानसभा चुनाव, 59.46 प्रतिशत मतदान

केसठ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। घूंघट की ओट में नई नवेली महिलाएं भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं।

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ विधानसभा चुनाव, 59.46 प्रतिशत मतदान

राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव 

केटी न्यूज/केसठ

केसठ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। घूंघट की ओट में नई नवेली महिलाएं भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं।

कुल 32 मतदान केंद्रों पर दिनभर उत्साहपूर्वक मतदान हुआ। प्रशासनिक सतर्कता और मतदाताओं के सहयोग से पूरे प्रखंड में चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस बार कुल 59.46 प्रतिशत यानी 15,050 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 8,026 पुरुष और 7,024 महिलाएं शामिल रहीं। यह मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग चार प्रतिशत अधिक है, जो लोकतंत्र के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

सख्त निगरानी में रहा मतदान

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चार सेक्टर मजिस्ट्रेट—नसरुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार, मुनेश कुमार और संतोष कुमार—लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। वहीं नावानगर और वासुदेवा थाना पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान गश्त पर तैनात रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ दिनभर पेट्रोलिंग करते रहे और मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।

__ मतदाताओं की सुविधा के लिए रहे विशेष इंतज़ाम

प्रखंड के 32 मतदान केंद्रों में से 14 पर पर्दानशी कर्मियों की तैनाती की गई थी, जो महिला मतदाताओं की पहचान में सहयोग कर रहे थे। सभी केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए थे, जहां महिला कर्मी मतदाताओं की सहायता कर रही थीं।

__ जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने दिखाया उत्साह

राजद नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने मतदान कर कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू तिवारी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की।जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. विद्या भारती ने परिवार संग मतदान कर कहा कि हर वोट भविष्य की दिशा तय करता है।

पूर्व मुखिया धनंजय यादव और वर्तमान मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने भी मतदान किया और लोकतंत्र की शक्ति जनता के हाथ में होने की बात कही।पहली बार मतदान करने वाली 18 वर्षीय माधवी कुमारी ने कहा कि पहली बार वोट देकर गर्व महसूस हो रहा है। वहीं 70 वर्षीय सीताराम पाल ने मतदान कर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब तक शरीर में शक्ति है, तब तक लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेना हमारा कर्तव्य है।