Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

यह जीत सरकार के विकास कार्यों में जनता के विश्वास का परिणाम - अशोक गुप्ता

‎एनडीए कोटे से डुमरांव विधानसभा सीट पर प्रत्याशी सह डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह की जीत के बाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नतीजों के घोषित होते ही पुराना भोजपुर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। जीत की घोषणा के साथ ही पुराना भोजपुर का पूरा इलाका ढोल-नगाड़ों और पटाखों की आवाज़ से गूंज उठा। खुशी मनाने वालों में अशोक गुप्ता, कन्हैया सिंह, रॉकी सिंह, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने राहुल कुमार सिंह की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और कहा कि यह जीत विकास की राजनीति की जीत है। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था और कई स्थानों पर लोगों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

यह जीत सरकार के विकास कार्यों में जनता के विश्वास का परिणाम - अशोक गुप्ता

यह जीत सरकार के विकास कार्यों में जनता के विश्वास का परिणाम - अशोक गुप्ता

केटी न्यूज/डुमरांव

अशोक गुप्ता ने कहा कि डुमरांव की यह प्रचंड जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार के विकास कार्यों में जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन बढ़ाने, किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाने, बिजली मुफ्त करने जैसे फैसलों ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यही वजह है कि जनता ने फिर से एनडीए पर भरोसा जताया है। अशोक गुप्ता ने आगे कहा कि डुमरांव में अब विकास की रफ्तार और तेज होगी और विधायक राहुल कुमार सिंह क्षेत्र में नई विकास लहर बहाने का काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े कार्यों में और मजबूती आएगी। पुराना भोजपुर में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने राहुल कुमार सिंह के समर्थन में नारे लगाते हुए विजय उत्सव को यादगार बनाया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।