Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण

केटी न्यूज/बक्सर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण

25 मई को बक्सर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी सभा को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बक्सर के अहिरौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास बनाए जा रहे उनके कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण

इस दौरान डीआईजी ने उनके सभा स्थल, हेलीपैड तथा पूरे इलाके का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद बक्सर एसपी मनीष कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 25 मई को अहिरौली में सभा के माध्यम से बक्सर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। माना जा रहा है

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण

कि मोदी की यह सभा बक्सर के साथ ही आरा, रोहतास तथा यूपी के गाजीपुर व बलिया सीटों पर भी असर डालेगा। वही, जिला प्रशासन द्वारा भी उनके कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन सभा स्थल की फू्रल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। मंगलवार को डीआईजी का निरीक्षण भी इसी कड़ी का हिस्सा है। वही, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के आगमन को ले बक्सर वासियों का उत्साह बढ़ गया हैं लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिख रहे है। निरीक्षण के दौरान बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार व मुख्यालय डीएसपी पंकज सिंह भी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।