Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

- बसपा प्रत्याशी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

केटी न्यूज/बक्सर 

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

बक्सर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल चौधरी ने मंगलवार को रामगढ़ विधानसभा के कोटा, गौरा, चौबेपुर, करम्हरी, कुढ़नी, गुड़िया, कठौरा, बसवरिया, बन के बहुआरा, पड़िपारी, कोनहरा सगरा, चंडेश चौक, कम्हारी, श्रीरामपुर हरिहरपुर, परसिया, चंद्रौली, पैकोली समेत लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामगढ़ को एक आदमी के परिवार ने ही लूटा है।

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

यह समय उन्हें सबक सिखाने का है। एक ही आदमी 55 साल से राज कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इसे लूटने का काम किया है। आज भी बहुत सारी जनसंख्या झोपड़ियों में रहने को मजबूर है। एक परिवार के लोग रामगढ़ को सामंतवाद के जरिये राज करना चाहते हैं, ये हम होने नहीं देंगे। उन्होंने विकसित बक्सर का नारा दिया और कहा कि यह बिना बहुजन समाज के विकास के संभव नहीं है।

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

बक्सर के समावेशी विकास के लिए बहन मायावती के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। आज वे एक मात्र ऐसी नेता हैं, जो बाबा साहब के संविधान के अनुरूप देश को लेकर चिंतित हैं। हम सबों को उनके हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार दलित, शोषित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक विरोधी है। इसलिए समाज के अधिकांश कमजोर वर्ग को न्याय तक नसीब नहीं होता है।

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

उन्होंने कहा कि अगर आपका आशीर्वाद मिला, तो मैं कांशीराम, बहन मायावती और बाबा साहब के संविधान सम्मत सबों को अधिकार दिलाऊंगा। बसपा प्रत्याशी ने बहन मायावती की 23 मई को होने वाली सभा के लिए रामगढ़ की जनता को आमंत्रित भी किया और जनता से भारी संख्या में आने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

रामगढ़ को लूटने वालों को सबक सिखाना है - अनिल चौधरी

मौके पर प्रदेश महासचिव सतीश यादव पिंटू, विधानसभा अध्यक्ष शिव बच्चन राम, रामगढ़ जिला अध्यक्ष छोटे लाल, जिला प्रभारी सुग्रीव गुप्ता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुशील कुमार कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव सतीश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय पासवान, पूर्व जिला परिषद रेखा खरवार, कोषाध्यक्ष गोरख सम्राट, शशिकांत यादव, रमेश राम, अंतिम सिंह राठौर समेत कई अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।