Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मुख्यमंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

मुख्यमंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

- बक्सर नगर थाना के पास महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शर्म करों के लगाए नारे

केटी न्यूज/बक्सर

विधान परिषद में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ जिले के सियासत गरमा गई है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके इस अमर्यादित बयान के खिलाफ उनका पुतला दहन किया। पार्टी कार्यालय से दर्जनों की संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले के साथ जुलूस निकाल पूरे शहर का भ्रमण की। इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां भी थी जिस पर नीतीश कुमार शर्म करों जैसे स्लोगन लिखे थे। नगर थाना के पास पहुंच भाजपा नेत्रियों ने उनके पुतले में आग लगा जलाया। इसका नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिला त्रिवेदी ने किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है वह काफी शर्मनाक है। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य से देश में बिहार शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में मुख्यमंत्री द्वारा कही गई बातें उनके चरित्र को प्रमाणित करती है। उन्होंने नीतीश कुमार के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य के सबसे उच्च पद पर बैठा व्यक्ति यदि उच्च सदन में ऐसी बातें करता है तो जाहिर है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो सहित कई अन्य नारे लगा मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया। मौके पर कंचन देवी, पूनम रविदास, इंदू देवी, चंदा पांडेय, नीलम सहाय, पूनम यादव, वीणा जायसवाल, संध्या राय, मुन्नी देवी, शांति देवी, चिंता देवी, रेखा देवी, मीना देवी, उषा राम, पूनम चौबे, रीता देवी, किरण जायसवाल, तारामुनी देवी, शिल्पी देवी आदि मौजूद रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।