नप चुनाव : उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी जेपी गुप्ता ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान

नप चुनाव : उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी जेपी गुप्ता ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान

फोटो- अपने समर्थकों के साथ उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर परिषद से उप मुख्य पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले जय प्रकाश गुप्ता ने गुरूवार को नगर परिषद क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से चुनाव जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने का वादा किया। श्री गुप्ता डुमरांव शहर के अलावे नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, नवाडेरा, बनकट, महरौरा आदि गांवों में जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किए। उनके साथ दर्जनों समर्थक मौजूद थे। वही शाम में नगर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी लाज में एक चुनावी सभा को भी संबोधित किए और कहा कि वे सेवाभाव से राजनीति में आए है।

उन्हेंने कहा कि शहर के विकास तथा आम जनता को मुलभूत सुविधाओं के साथ ही डुमरांव को एक विकसित शहर बनाना उनका सपना है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपना समर्थन भी दिया। जय प्रकाश ने बताया कि चुनाव में उन्हें जनता का अपार समर्थन और प्यार दुलार मिल रहा है। उनके साथ युवाओं की फौज खड़ी है। वही उन्होंने कहा कि जीत के बाद दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।