Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

डुमरांव में आयोजित हुआ भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला

डुमरांव में आयोजित हुआ भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला

- कार्यशाल में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा तैयारी में जुटने का किया आह्वान

केटी न्यूज/डुमरांव

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा नेता विंध्याचल राय के आवास पर आयोजित हुआ था। वोटर चेतना महाअभियान नाम संपन्न हुए इस कार्यशाला में डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है

डुमरांव में आयोजित हुआ भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला

तथा सभी शक्ति केंद्रों के साथ साथ शीघ्र ही पन्ना प्रमुख भी बनाना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया और बताया कि कार्यकर्ताओं के बदौलत एक बार फिर से बक्सर की सीट को भाजपा के खातें में डालना है। उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में एनडीए की सरकार बनेगी। इस कार्यशाला को प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय,

डुमरांव में आयोजित हुआ भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला

लोकसभा प्रभारी अर्जुन राम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता दीपक यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शक्ति राय ने किया। मौके पर शीला त्रिवेदी, अभिनंदन मिश्र, विमलेश सिंह, हरे राम गुप्ता, विजय कुमार, मंतोष सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, राजीव रंजन चौहान, हरेराम गुप्ता, राजऋषि कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, राज किशोर सिंह, विनोद पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।