बुरका पहन वोगस वोटिंग लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं - विंध्याचल

बुरका पहन वोगस वोटिंग लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं - विंध्याचल

- भाजपा नेता ने प्रशासन से की वोगस वोटिंग रोकने की अपील, बोले तेजस्वी के झांसे में नहीं आने वाले है लोग

केटी न्यूज/डुमरांव

चुनाव मे वोगस वोटिंग लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। एक खास वर्ग की महिलाएं बुर्का पहन वोगस वोटिंग के लिए दशकों से जानी जाती है। ऐसे लोगों को रोकना प्रशासन का काम है। बुधवार को उक्त बातें बिहार भाजपा अधिवक्ता मंच के प्रदेश संयोजक तथा भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य विंध्याचल राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति द्वारा बुर्कानसीनों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही मतदान कराने के लिए पटना में राज्य निर्वाचन आयोग व वहां के डीएम को पत्र दिया गया हैं।

यहां भी प्रशासन को चाहिए कि उनकी पहचान सुनिश्चित करा ही मतदान कराने दिया जाए। वही, एक सवाल के जबाव में विंध्याचल ने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था। वही, कांग्रेस नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहली बार विरासत कर लगाने की बात कही थी तथा यह भी कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली राजद जैसी अन्य पार्टियां भी इसका समर्थन करती है,

यह देश के लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष नवरात्र में मछली खाने खिलाने का वीडियो वायरल करते है। इन्हें सनातन संस्कृति से कोई लगाव नहीं है। राजपूत समाज के गोलबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार का ठाकुर समाज इस बात को कैसे भूल सकता है कि इन्हीं के पार्टी के एक नेता ठाकुर के कुंआ कविता पर अट्टाहास कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया तो ये लोग उसका भी विरोध कर रहे थे।

विंध्याचल ने कहा कि भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है तथा बक्सर संसदीय सीअ से इस बार रिकार्ड मतों से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी की जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम का व्यवसाय नहीं करती बल्कि राम हमारे आदर्श पुरूष है। अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या के बाद अब मथुरा व काशी के ज्ञनवापी मंदिरों के उद्धार की बारी है। इस बार सरकार बनने के बाद वह काम पूरा हो जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के डुमरांव विधानसभा प्रभारी अनिल पांडेय, विधानसभा संयोजक जितेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, महामंत्री शक्ति राय, युवा मोर्चा के दीपक यादव, संटू मित्रा, शुभम सिन्हा, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।

आज डुमरांव में रोड शो करेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार के योगी कहे जाने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरूवार को डुमरांव में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय ने देते हुए बताया कि रोड शो की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उनका रोड शो सुबह दस बजे स्टेशन रोड से शुरू होकर राजगोला रोड, चौक रोड होते हुए छठिया पोखरा पर जाकर संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि रोड शो में डुमरांव आ रहे उप मुख्यमंत्री से डुमरांव वासियों को बड़ी उम्मीदें है तथा चुनाव बाद वे डुमरांव के विकास के लिए कुछ बड़ा जरूर करेंगे। विंध्याचल ने बताया कि रोड शो में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।