Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

बक्सर से दूरी बना रखने वाले विधायक अब कर रहे विकास की बातें - सौरभ तिवारी

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पिछले 10 वर्षों में बक्सर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में अपना नाम तक नहीं जुड़वा सका, वह आज बक्सर के विकास की बातें कर रहा है।

बक्सर से दूरी बना रखने वाले विधायक अब कर रहे विकास की बातें - सौरभ तिवारी

बक्सर से दूरी बना रखने वाले विधायक अब कर रहे विकास की बातें - सौरभ तिवारी

केटी न्यूज/बक्सर 

उन्होंने कहा कि विधायकजी बक्सर को कभी अपना घर नहीं समझ पाए। यहां तक कि उन्होंने बक्सर में अस्थायी निवास तक बनवाने की जरूरत नहीं समझी। यह दर्शाता है कि वह बक्सर को सिर्फ एक राजनीतिक मंच की तरह देखते रहे, जिससे लाभ लेकर खुद को मजबूत करते रहे। तिवारी ने कहा कि सदर विधायक खुद दूसरे विधानसभा क्षेत्र से आते हैं,

बक्सर से दूरी बना रखने वाले विधायक अब कर रहे विकास की बातें - सौरभ तिवारी

ऐसे में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उठाना हास्यास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक का सारा ध्यान केवल व्यक्तिगत राजनीति और लाभ पर रहा है। 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने कोई भी जनोपयोगी और दूरगामी योजना बक्सर के लिए नहीं लाई।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सड़क, नाली और गली जैसे कार्य तो स्थानीय मुखिया और पार्षद भी कर लेते हैं,

बक्सर से दूरी बना रखने वाले विधायक अब कर रहे विकास की बातें - सौरभ तिवारी

लेकिन विधायक का काम इससे कहीं बड़ा होता है।  सौरभ तिवारी ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि बक्सर के लिए समर्पित नेतृत्व की जरूरत है, न कि ऐसे नेता की जो केवल छुट्टियां मनाने यहां आता है और फिर लौट जाता है। जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव इस बार जरूर दिखेगा।

बक्सर से दूरी बना रखने वाले विधायक अब कर रहे विकास की बातें - सौरभ तिवारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।