जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के बाहरी उम्मीदवारों का बोलबाला
विधानसभा चुनाव के नामांकन में अब चंद दिन बचे है। एनडीए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दिलचस्प पहलू है कि चारों सीट पर बाहरी का बोल-बाला है। सुनने में जरूर अटपटा लग रहा है। परंतु सच्चाई है कि चारों प्रत्याशी अपने विधानसभा के निवासी है।

केटी न्यूज/डुमरांव।
विधानसभा चुनाव के नामांकन में अब चंद दिन बचे है। एनडीए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दिलचस्प पहलू है कि चारों सीट पर बाहरी का बोल-बाला है। सुनने में जरूर अटपटा लग रहा है। परंतु सच्चाई है कि चारों प्रत्याशी अपने विधानसभा के निवासी है। सदर सीट की बात करें, तो पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा जो लोकसभा चुनाव में पूरे जोश-खरोस के साथ आए थे।
यह भोजपुर जिले शाहपुर प्रखंड के पड़सौरा गांव निवासी है। डुमरांव सीट पर एनडीए समर्थित प्रत्याशी राहुल सिंह को मैदान में उतारा गया है। यह डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के निवासी नहीं है। बल्कि ब्रह्मपुर प्रखंड साथ ही ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले धरौली गांव निवासी है। ब्रह्मपुर सीट से लोजपा ने हुलास पांडेय का मैदान में उतरा है। यह रोहतास जिले के डायमिया नगर निवासी है। वहीं राजपुर विधान से लगातार चुनावों में अपना परचम लहराने वाले संतोष निराला भी राजपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी है।
यह चैसा प्रखंड के चुन्नी, मिल्की गांव निवासी है। ऐसे में स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की नाराजगी बढ़ते जा रही है कि आखिर उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। इस बात का अफवाहों का बाजार गर्म है कि टिकट मिलने से चंद मिनट पहले राहुल सिंह ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। झट सदस्य बने पट टिकट मिला है। हालांकि सच्चाई जेडीयू के शीर्ष नेता जानते है। वहीं बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले मिथिलेश तिवारी व हराने का आरोप आनंद मिश्रा पर लगा था। उन्हें भी भाजपा विधानसभा में टिकट दिया है।