महाराणा फाउंडेशन ने राज्यसभा सांसद मनोज झा का किया पुतला दहन

महाराणा फाउंडेशन ने राज्यसभा सांसद मनोज झा का किया पुतला दहन

- ठाकुरों पर विवादित कविता पढ़ने के बाद से ही गरमा गई है सियासत

केटी न्यूज/बक्सर 

नगर के वीर कुंवर सिंह चौक पर रविवार को महाराणा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद मनोज झा का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुरो पर विवादित कविता पढ़ने के खिलाफ किया गया। बता दें कि राज्य सभा सांसद ने ठाकुरों पर एक विवादित कविता पढ़ी थी। जिस पर बिहार की सियासत गरमा गई है। रविवार को क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा आक्रोश मार्च व पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों से बैर नहीं, मनोज झा तेरी खैर नहीं के नारे भी लगाए जा रहे थे। फाउंडेशन के संरक्षक इंद्रजीत बहादुर सिंह ने कहा कि एक प्रोफेसर जो उच्च सदन में पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर बैठे हैं।

उनसे जातीय उन्माद फैलाने एवं किसी जात के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना उनके मानसिक संतुलन के दिवालियापन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अनादि काल से क्षत्रिय समाज देश व समाज के रक्षक का करते आया है। क्षत्रिय समाज के योगदानों को कम कर के आंकना देश का अपमान है। वक्ताओं ने कहा कि वे क्या शिक्षा लिये है और किस तरह के समाज को शिक्षित करते होंगे। क्षत्रिय समाज अपने मान सम्मान एवं स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने को सबक जरूर सिखाएगा। ठाकुर शोषण नहीं संरक्षण के प्रतीक होते हैं। आज जरूरत है अपने अंदर के ठाकुर को हर वर्ग मे

जगाने की। ताकी अपने वर्ग के कमजोर लोगो को मदद मिल सकें। आक्रोश मार्च का नेतृत्व फाउंडेशन के संयोजक इंद्रजीत बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, राघवेंद्र उज्जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बंसी सिंह, तिलक सिंह, मनोज सिंह, पंकज वसुंधरी, विनोद सिंह, अरुण सिंह, गजेंद्र सिंह, अभिनंदन सिंह, राघव सिंह, दीपक सिंह, पुनीत सिंह, कमल सिंह, शंभू सिंह, नरेंद्र सिंह, गणेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, सौरभ तिवारी, राहुल दुबे, विनय उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।