Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान - विधायक

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उसरख मोड़ के पास माले पार्टी का शहीद स्मारक अनावरण सह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सर्व प्रथम शहीदों को याद करते हुए पार्टी का झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन इटाढी प्रखंड के पार्टी सचिव जगनारायण शर्मा ने किया।

अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान - विधायक

- माले ने उसरा मोड़ पर किया शहीद स्मारक अनावरण सह जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उसरख मोड़ के पास माले पार्टी का शहीद स्मारक अनावरण सह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सर्व प्रथम शहीदों को याद करते हुए पार्टी का झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन इटाढी प्रखंड के पार्टी सचिव जगनारायण शर्मा ने किया। वही संचालन नावानगर प्रखंड सचिव वीरेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान उक्त स्थल पर पार्टी के 49 शहिदों के नाम का शिलापट का उद्घाटन पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य मनोहर ने किया। साथ ही पार्टी के सभी शहीद साथियों के नारे लगाए। इसके बाद जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का शुरुआत हुआ।

अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान - विधायक

सम्मेलन की शुरुआत में पार्टी के नेता रामेश्वर प्रसाद ने कहा जनता के सवाल कि लड़ाई हमेशा सड़क पर हल होते हैं। करीब दो दशकों से मौजूद भाजपा-जदयू शासन के पूरी तरह बेनकाब हो जाने के बाद बिहार आज बदलाव के मुहाने पर है। संक्रमण के इस दौर का लाभ उठाकर राज्य में साम्प्रदायिक धु्रवीकरण और झूठ के सहारे भाजपा अकेले सत्ता हथियाने की फिराक में है। वही नेता मनोहर ने कहा आज हम सभी यहां इन सभी शहीद साथियों के बदौलत खड़े हैं, इन सभी शहीद साथियो के बलिदान ने हमें खड़ा किया हैं। जबकि विधायक अजीत कुमार ने कहा कि अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर को अपमानित किया।

अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान - विधायक

दरअसल उनके मन की बात निकल गई क्योंकि उनकी पार्टी अंबेडकर विरोधी और संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि इस अपमान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कहा क्षेत्र के जनता की प्रत्येक लड़ाई के साथ हम खड़े हैं और आगामी दिनों में उनकी आकांक्षा को पूरी करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। 

अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान - विधायक

मौके पर पार्टी नेता विसर्जन राम, वीरेन्द्र सिंह, रेखा देवी, रामदेव मुखिया, कन्हैया मुखिया, जगनारायण शर्मा, अयोध्या सिंह, जिला सचिव नवीन कुमार, किसान महासभा जिला सचिव रामदेव सिंह, माले नेता वीरेन्द्र सिंह, भदवर मुखिया कन्हैया महतो, सिकरौल मुखिया मनोज यादव, अनूप शर्मा, रेखा देवी, सुशीला देवी, संध्या पाल, शंकर तिवारी, विसर्जन राम, हरेंद्र राम, जगनारायण शर्मा, अयोध्या सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ललन प्रसाद, राजदेव सिंह, वीरेन्द्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।