Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सुधाकर सिंह बने बक्सर लोकसभा से राजद के उम्मीद्वार,

बक्सर संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन ने राजद के कद्दावर नेता व महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह को अपना उम्मीद्वार बनाया है। इसकी घोषण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद की है। टिकट कंफर्म होते ही सुधाकर सिंह बक्सर पहुंच गए है

सुधाकर सिंह बने बक्सर लोकसभा से राजद  के उम्मीद्वार,

सुधाकर सिंह बने बक्सर लोकसभा से राजद  के उम्मीद्वार,

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन ने राजद के कद्दावर नेता व महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह को अपना उम्मीद्वार बनाया है। इसकी घोषण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद की है। टिकट कंफर्म होते ही सुधाकर सिंह बक्सर पहुंच गए है तथा क्षेत्र का भ्रमण करने लगे है। वे सबसे पहले चौसा पहुंचे जहां पुलिसिया जुल्म के शिकार लोगों से मिले तथा उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिए और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे हमेशा आप के साथ खड़े है।

सुधाकर सिंह बने बक्सर लोकसभा से राजद  के उम्मीद्वार,

वही उन्होंने जिला मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में भी भ्रमण किया। बता दें कि सुधाकर सिंह के पिता व राजद के वरिष्ठ नेता जगतानंद सिंह भी बक्सर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत चुके है। वही इस बार राजद ने उनके पुत्र को यहां से उम्मीद्वार बनाया है। उनके उम्मीद्वार बनते ही बक्सर संसदीय क्षेत्र की लड़ाई कांटे की होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुधाकर सिंह बने बक्सर लोकसभा से राजद  के उम्मीद्वार,

बता दें कि महागठबंधन सरकार में रहते हुए सुधाकर सिंह ने कृषि रोड मैप, मंडी कानून लाने आदि मुद्दों पर अपने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर चुके है। वे तेज तर्रार व जुझारू नेता है। किसानों की समस्या के प्रति हमेशा से एग्रेसिव रहे है तथा नीतीश कुमार के साथ सदन में उनकी तल्खी तथा खुद कृषि मंत्री पद से त्यागपत्र देना उनके दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। ऐसे में राजद ने उन्हें उम्मीद्वार बना लगातार दो बार इस सीट से जीत दर्ज करने वाली भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है।

सुधाकर सिंह बने बक्सर लोकसभा से राजद  के उम्मीद्वार,

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।