Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमिटि द्वारा ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर, गायघाट एवं चक्की प्रखंड के स्थानीय गांव में कांग्रेस द्वारा आक्रोश चौपाल एवं हर घर कांग्रेस झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

- ब्रह्मपुर के रघुनाथपुर, गायघाट व चक्की में कांग्रेस ने आयोजित किया आक्रोश चौपाल, हर घर बांटे कांग्रेस का झंडा

केटी न्यूज/बक्सर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमिटि द्वारा ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर, गायघाट एवं चक्की प्रखंड के स्थानीय गांव में कांग्रेस द्वारा आक्रोश चौपाल एवं हर घर कांग्रेस झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में ब्रह्मपुर विधानसभा के 17 पंचायतों में जन आक्रोश चौपाल एवं हर घर कांग्रेस झंडा वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि पूरे जिला में इस तरह के कार्यक्रम हर प्रखंड और पंचायत में चल रहा है, जहां प्रतिदिन सैकड़ो घरों में कांग्रेस का झंडा लगाया जा रहा हैं एवं चौपाल आयोजित कर आम जनता की बातों को सुना जा रहा है एवं गंभीर समस्याओं को अपने मेनिफेस्टो में डालने की प्रक्रिया की जा रही है।

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

उन्होंने कहा कि लोगों में उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस बिहार में मजबूत विकल्प के रूप में खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी जिले में एनडीए का खाता नहीं खुलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि बक्सर में कांग्रेस व महागठबंधन के अन्य घटक दल काफी मजबूत स्थिति में है। पिछले विस चुनाव में इसकी बानगी देखने को मिली थी। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि ब्रह्मपुर विधानसभा कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और यहां के उत्साह देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस यहां फिर से मजबूती से उभरेगी। 

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व संचालन राजीव रंजन वर्मा ने किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी मिलकर ब्रह्मपुर में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे एवं गठबंधन के तहत जो भी उम्मीदवार होगा उसको विजयी बनाएंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

मौके पर वरीय नेता त्रिलोकीनाथ मिश्र, प्रतिनिधि विनय सिंह, संजय पांडेय, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, लाल बाबू मिश्र, वीरेंद्र राम, जमील अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, रासबिहारी ठाकुर, चक्की प्रखंड अध्यक्ष भरत यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी है तैयार, इस बार भी नहीं खुलेगा एनडीए का खाता - मनोज पांडेय

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।