Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, निकाला विजय जुलूस

तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, निकाला विजय जुलूस

- एक दूसरे को मिठाई खिला व अबीर गुलाल लगा मनाई जीत की खुशी

केटी न्यूज/डुमरांव

रविवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया है। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा डुमरांव नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा तथा मिठाई खिला जीत की खुशियां मनाई। विजय जुलूस के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी

तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, निकाला विजय जुलूस

भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ, अजय प्रताप सिंह, युवा नेता दीपक यादव, सोनू राय ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को मिली यह अभूतपूर्व विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व संघर्ष का परिणाम है।

तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, निकाला विजय जुलूस

जनता ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण एवं जनहितैषी योजनाओं की गारंटी पर भरपूर भरोसा जताया है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राजू केसरी, हेमंत कुमार, नगर मंत्री मुखिया सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह, अब्दुल्ला हाशमी, अभिषेक चौरसिया, सुजीत सिंह, नीरज सिंह, रोशन सिंह, उपेंद्र तिवारी, अमित पाठक, विनोद सिंह, हीरालाल प्रसाद, प्रेम जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वही दूसरी तरफ पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी तीन राज्यों में मिली प्रचंड बहुमत पर केन्द्रीय

तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, निकाला विजय जुलूस

नेतृत्व को बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, बलराम पांडेय, बजरंगी तिवारी, दयाशंकर तिवारी, आदित्य चौधरी, हरिशंकर गुप्ता, उमाकांत पांडेय, नंदलाल पंडित, अशोक लाल, रामेश्वर तिवारी आदि शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।