Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

राजपुर और चौसा में कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बक्सर जिले के राजपुर और चौसा प्रखंड में सोमवार को जन आक्रोश चौपाल एवं घर-घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजपुर विधानसभा अंतर्गत मगरांव पंचायत में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी रही। जिसमे मुख्य अतिथि कांग्रेस के पर्यवेक्षक मनीष पटेल मौजूद रहे। उन्होंने बक्सर जिले में पार्टी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

राजपुर और चौसा में कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम

राजपुर और चौसा में कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम

-जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया एकजुटता, घर-घर झंडा कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

केटी न्यूज/ बक्सर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बक्सर जिले के राजपुर और चौसा प्रखंड में सोमवार को जन आक्रोश चौपाल एवं घर-घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजपुर विधानसभा अंतर्गत मगरांव पंचायत में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी रही। जिसमे मुख्य अतिथि कांग्रेस के पर्यवेक्षक मनीष पटेल मौजूद रहे। उन्होंने बक्सर जिले में पार्टी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

राजपुर और चौसा में कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निलंबित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. मनोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस का दरवाजा आम जनता की समस्याओं के लिए हमेशा खुला रहा है और आगे भी खुला रहेगा। उन्होंने जन आक्रोश चौपाल के माध्यम से राजपुर और बक्सर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से बात करने की बात कही। डा. पांडे ने यह भी कहा कि इस प्रकार के चौपाल सभी प्रखंडों और पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच और नीतियों को जिले में लागू करने का संकल्प दोहराया।

राजपुर और चौसा में कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डा.प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान आने वाले दिनों में बक्सर जिले के लिए एक मिसाल बनेगा और जनता की समस्याओं के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे, प्रखंड अध्यक्ष राजा रमन पांडे, वीरेंद्र राम, जितेंद्र राम, महेंद्र राम, लालजी राम, हरिंदर राम, कमलेश राम, महिमा शंकर उपाध्याय, रविंद्र कुमार राय, अजय कुमार यादव, रंजीत गिरी और जितेंद्र गोस्वामी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

राजपुर और चौसा में कांग्रेस का जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।