नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हुआ है बिहार का सर्वाधिक विकास - विनोद राय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरूष है। उनके नेतृत्व में पिछले दो दशक में बिहार का जितना विकास हुआ है, उतना आजादी के बाद पांच दशक तक नहीं हुआ था। उक्त बातें जदयू के प्रदेश सचिव सह व्यवसायी विनोद राय ने शनिवार को कही। अवसर था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के जन्मदिन का।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हुआ है बिहार का सर्वाधिक विकास - विनोद राय

- जदयू प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन, समर्थकों संग काटा केट

केटी न्यूज/डुमरांव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरूष है। उनके नेतृत्व में पिछले दो दशक में बिहार का जितना विकास हुआ है, उतना आजादी के बाद पांच दशक तक नहीं हुआ था। उक्त बातें जदयू के प्रदेश सचिव सह व्यवसायी विनोद राय ने शनिवार को कही। अवसर था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के जन्मदिन का। 

उन्होंने अपने निजी होटल में समर्थकों संग केक काट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विनोद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी भेदभाव किए बिहार का विकास किया है। यही कारण है कि बिहार के सभी वर्गों व धर्मों के लोगों का उन्हें समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि जदयू के नेतृत्व में बिहार में एनडीए के मजबूती की मुख्य वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही है। उनकेे विकास के मॉडल को आज पूरा देश अपना रहा है। 

श्री राय ने कहा कि एक समय था जब दूसरे प्रदेश के लोगों को बिहार आने में डर लगता था तथा बिहार के लोगों को दूसरे राज्य में जाकर खुद को बिहारी बताने में शर्म महसूस होता था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के बदौलत अब बिहार तथा बिहारियों की पहचान बदल गई है। यहां अब ला एंड ऑर्डर की सरकार है तथा बिहारी कहलाना अब गर्व की बात हो गई है। 

उन्होंने कहा कि बिहार आज तेजी से विकसित राज्य की श्रेणी की तरफ बढ़ रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी आदि की सुविधाएं बढ़ी है। इसके अलावे व्यवसायियों में भी सुरक्षा के भाव जगे है। जिस कारण व्यापार व्यवसाय भी बढ़ रहा है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को केक व मिठाई खिला खुशी जताई तथा मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायू होने की कामना की।

मौके पर चौगाईं प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह, सिमरी के पूर्व प्रखंड अध्यख नंदजी राम, जदयू नेता छठू बिंद, रामाश्रय प्रसाद, रितेश पाठक, सब्बीर अहमद, वीर बहादूर सिंह समेत उनके दर्जनों समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।