Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

राज्यव्यापी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

राज्यव्यापी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

केटी न्यूज/केसठ

प्रखंड के नया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजव्यापी आह्वान के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष रतन राउत ने किया। वहीं संचालन नंदजी यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वही बाजार में सभा का आयोजन भी किया गया।

राज्यव्यापी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार की मनमानी रवैया के कारण हिंदुओं के पर्व के अवसर पर शिक्षकों के अवकाश में कटौती कर दी गई है। अनियमित बिजली आपूर्ति एवं बिजली कटौती से किसान और उपभोक्ता परेशान है। परंतु बिजली कंपनी और सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराबबंदी लागू है। लेकिन यह पूरी तरह से फेल है।

राज्यव्यापी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। मौके पर संदीप राउत, वीरेंद्र सहवाग, अनिल बैठा, मुन्ना यादव, रिंकू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।