Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत
Keshav Times

दो दलीय व्यवस्था की वजह बना बसपा की हार का कारण - सुभाष गौतम

दो दलीय व्यवस्था की वजह बना बसपा की हार का कारण - सुभाष गौतम

केटी न्यूज/बक्सर 

दो दलीय व्यवस्था की वजह बना बसपा की हार का कारण - सुभाष गौतम

बहुजन समाज पार्टी के बक्सर जिला कार्यालय में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश प्रभारी सह बक्सर से बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौजूद थे। इस दौरान अनिल कुमार में कहा की भारत का लोकतंत्र दो दलीय व्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है

दो दलीय व्यवस्था की वजह बना बसपा की हार का कारण - सुभाष गौतम

यह बहुजन समाज पार्टी के हार का कारण रहा। यह चुनाव एनडीए नही तो इंडिया के बीच जो चल रहा है वैसी परिस्थिति में किसी दल का प्रत्याशी वोट नहीं ला पा रहे है यह बहुत बड़ी विडंबना है। कुछ गलतियां हुई है जिसका खामियाजा हमारी पार्टी को हार के रूप में मिला है। इस चुनाव में अपनी हार और अपनी पार्टी की हार का जबाबदेही मैं ले रहा हूं।

दो दलीय व्यवस्था की वजह बना बसपा की हार का कारण - सुभाष गौतम

उन्होंने कहा की हमने जिन कामों को करने का वादा बक्सर की जनता से किया है उसको पूरा करने की हर संभव कोशिश करूंगा। उन्होंने बक्सर की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा की बक्सर की जनता ने जिस तरह से हमें अपना बहुमूल्य वोट देकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का इरादा बनाया है इसलिए सभी भाइयों, बहनों एवं माताओं का शुक्रगुजार हूं। आपका भाई हमेशा आपकी सेवा एवं विकसित बक्सर को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

दो दलीय व्यवस्था की वजह बना बसपा की हार का कारण - सुभाष गौतम

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम, रंजीत कुशवाहा, शिवकुमार सिंह कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु कुशवाहा, पिंटू यादव, रोहतास जिलाध्यक्ष पवन कुमार, कैमूर जिलाध्यक्ष छोटे लाल, संतोष यादव, रवि सिन्हा, रमेश राजभर, जेपी यादव, चंदन चौहान, धर्मपाल पासवान, जयनारायण राम, कमलेश राव, मुकेश पासवान एवं सभी जिला, विधानसभा एवं प्रखंड कमिटी के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।