लोजपा रामविलास ने डुमरांव विधान सभा सीट पर ठोका अपना दावा- बेद प्रकाश

लोजपा रामविलास ने डुमरांव विधान सभा सीट पर ठोका अपना दावा- बेद प्रकाश

- संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न, बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता रहे मौजूद 

केटी न्यूज/डुमरांव

गुरूवार को लोजपा रामविलास के सभी प्रकोष्ठों के संगठन समीक्षा सह संगठन विस्तार व डुमरांव विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि युवा लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष बेद प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र व 51 किलो के फूल माला से स्वागत किया गया। संचालन युवा जिलाध्यक्ष ओमजी मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन एससी एसटी जिलाध्यक्ष अरूण पासवान ने किया। अपने संबोधन में बेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि डुमरांव मे आज संगठन समीक्षा बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बक्सर मंे लोजपा का संगठन बिहार के अन्य जिलो के अपेक्षा काफी मजबूत है। अखिलेश सिंह डुमराँव से पार्टी के सिबंल पर चुनाव लड़ थे। 2025 में पार्टी हर हाल में डुमरांव विधान सभा से चुनाव लड़ेगी। मौके पर जयराज ऊर्फ दीनू सिंह,ओमजी मिश्र, अरूण पासवान, ठाकुर भानुशंकर सिंह, नौशाद आलम, तुफान राज, गिरदावल राजभर, मिकू राय, संजीव राय, मंजु द्विवेदी, सचिन्द्र कुमार दुबे, पपु पासवान, जनार्दन पासवान, विवेक पाण्डेय उर्फ गोलु, संजय कुमार पासवान, गडु चौबे, विजय तिवारी, पवन कुमार पासवान, प्रशांत सिंह, मनीष तुफान, चंदन, मनोज कुमार सिंह, तिवारी, गौरव तिवारी, सुनिल बारी, प्रह्लाद मिश्र, अनिल सिंह, रिंकू पांडेय, बिकास भगत, मनोज पासवान, विजय बहादुर सिंह, शिवजी सिंह, भोला बाबा, सुरेन्द्र उपाध्याय, गोल्डी दुबे, मुकुंद बारी, छोटेलाल पासवान, शिव जी पासवान, सुदर्शन राम, नंदलाल बारी, सुरेन्द्र राम, विक्की पासवान, पपु पासवान, विक्रमा पासवान, जानकी पासवान, कृष्णा पासवान आदि हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।