Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

मोची चंदन राम के हाथों दूध पीकर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ा अनशन

मोची चंदन राम के हाथों दूध पीकर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ा अनशन

-24 घंटे का मौन व्रत समाप्त होते ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं 

केटी न्यूज/बक्सर

करोड़ो सनातनियों के लिए रामचरित मानस सबसे पवित्र धर्मग्रंथ है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे समाज में भेदभाव बढ़े। करोड़ो देशवासी हर दिन अपने घरों में इसका नियमित पाठ करते है। बिहार के शिक्षामंत्री ने समस्त सनातनियों का अपमान किया है। उक्त बातें शनिवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने 24 घंटे के मौन अनशन पूरा करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

मोची चंदन राम के हाथों दूध पीकर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ा अनशन

उन्होंने कहा कि रामचरित मानस निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे लोकप्रिय धर्मग्रंथ है। यह न सिर्फ धर्मग्रंथ बल्कि लोगों को जीने की कला सिखाने वाला गं्रथ है। उन्होंने कहा कि चौसा में जिस तरीके से किसानों पर मनगढंत एफआईआर दर्ज कराया गया तथा मध्यरात्रि पुलिस ने महिलाओं तक की बर्बर पिटाई की। उन्होंने कहा कि लठबंधन की सरकार में किसानों, युवाओं, बेरोजगारों की आवाज को लाठी के बल पर दबाया जा रहा है।

मोची चंदन राम के हाथों दूध पीकर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ा अनशन

इसके पहले अश्विनी कुमार चौबे ने चंदन मोची के हाथों दूध पीकर अपना मौन व्रत तोड़ा। उन्होंने कहा कि चौसा के किसानों को बढ़े दर से मुआवजा मिलने तक वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस होनी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रामचरित मानस के अपमान व किसानों पर बर्बर कार्रवाई के खिलाफ सभी जिलों में मौन अनशन किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।