नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ो का निरंतर हो रहा विकास - उमेश कुशवाहा

नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ो का निरंतर हो रहा विकास - उमेश कुशवाहा

बक्सर में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को बक्सर में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्यभर में अतिपिछड़ो को विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ अतिपिछड़ो बल्कि पिछड़ा वर्ग का विकास भी

पिछले 15 वर्षों में तेजी हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अतिपिछड़ो के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद जितना अतिपिछड़ो का विकास हुआ था उससे कई गुना ज्यादा नीतीश कुमार के

शासन काल में हुआ है। वही प्रदेश सचिव विनोद राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक अतिपिछड़ो को जोड़ संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर घर जा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अतिपिछिड़ो के विकास के लिए चलाई जा रही

योजनाओं की जानकारी देंगे। इस जानकारी को देने के साथ ही वे लोगों को जदयू से जोड़ने का काम भी करेंगे। बैठक को विधान पार्षद राधा चरण सेठ, प्रमंडल पदाधिकारी राजकिशोर सिंह, पूर्व मंत्री संतोष निराला आदि ने भी संबोधित किया। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष 

विनोद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुर चौरास्ता पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मौके पर संजय सिंह, संजय सिंह राजनेता, सिमरी अध्यक्ष नंदजी राम, चौगाई अध्यक्ष कृष्णा सिंह, ब्रह्मपुर अध्यक्ष जयबहादूर सिंह, सीताराम सिंह समेत कई अन्य मंडलों के अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।