पिकप ने दो मासूमों को रौदा एक की मौत व दूसरा घायल

पिकप ने दो मासूमों को रौदा एक की  मौत व दूसरा घायल

केटी न्यूज/ मऊ 

मधुबन थाना क्षेत्र के करौदी नरायनपुर मे  उस समय कोहराम मच गया जब एक अनियंत्रित पिकअप दो मासूमों को रौंदते हुए निकल गया। जिसमें एक बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से परिजनों मे जहां कोहराम मच गया तो वहीं समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया।

जानकारी के अनुसार करौदी नरायनपुर निवासी मनोज राजभर की एकलौती 8 वर्षीय पुत्री उत्तरा घर से कुरकुरे लेने के लिए दरगाह.अमिला मुख्य मार्ग स्थित अपने चट्टी के एक दुकान पर गई। कुरकुरे लेकर जब वापस घर आने के लिए सड़क पार कर रही थी कि दरगाह की ओर से तेज रफ्तार से अनियंत्रित पिकअप कुचलते हुए एक दूसरे बालक आर्यन  पुत्र उमेश राजभर को भी ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना देख आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़ पड़े। जब तक कुछ कर पातें की उत्तरा के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। तो वही ठोकर से घायल आर्यन को आनन फानन में इलाज के लिए एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर से परिजनों मे जहां कोहराम मच गया तो वहीं समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया।