Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

करंट की जद में आने से प्रदेश सचिव मनन दूबे की मौत

करंट की जद में आने से प्रदेश सचिव मनन दूबे की मौत

-विद्युत राॅड साफ करने के दौरान हुई हादसा

केटी न्यूज/ बलिया

फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया नई बस्ती में शनिवार की सुबह हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से टीडी कालेज के पूर्व महामंत्री व सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनीष कुमार दूबे मनन की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। घटना के बाद जिला अस्पताल में छात्र नेताओं व स्व. मनन दूबे के शुभेच्छुओं का तांता उमड़ पड़ा।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सवा युवजनसभा के प्रदेश सचिव मनीष कुमार उर्फ मनन दूबे अपने घर की छत पर बने बाथरुम में शनिवार को पूर्वाह्न नहाने के लिए गया तो देखा कि बाथरूम में पानी लगा हुआ है। जिसको लोहे के राड से साफ कर रहा था, इसबीच उक्त लोहे का राड हाईटेंशन विद्युत तार से स्पर्श हो गया। जिससे मनन दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते छात्र नेताओं मे शोक की लहर दौड़ गई। जो जहां से सुना सीधे जिला अस्पताल की तरफ भागते नजर आए। 

करंट की जद में आने से प्रदेश सचिव मनन दूबे की मौत

सभी दलों के नेताओं ने जताया शोक 

अस्पताल में पहुंचने वालों सपा के सनातन पाण्डेय, राजमंगल यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, राहुल राय, सुशील पांडेय, मिठाई लाल भारती,मिंटू खान,डा.राम सुरेश राय,अनिल राय, भाजपा के संतलाल उर्फ मिठाई लाल, कांग्रेस के जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिंटू, जाकिर हुसैन, छात्र नेताओं ने शिप्रान्त सिंह, धन्नजय सिंह बिसे सहित सैकड़ों छात्र नेतागण जिला अस्पताल पहुंच गए तथा शोक जताए।

करंट की जद में आने से प्रदेश सचिव मनन दूबे की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।