भारत माता की सम्मान करने वाले को ही बनाए भाजपा का सदस्य - संतोष

रविवार को भाजपा बक्सर ने सदस्यता अभियान 2024 को गति देने के लिए संयुक्त मोर्चा का कार्यशाला का आयोजन किया।

भारत माता की सम्मान करने वाले को ही बनाए भाजपा का सदस्य - संतोष

- सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा ने आयोजित किया कार्यशाला

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को भाजपा बक्सर ने सदस्यता अभियान 2024 को गति देने के लिए संयुक्त मोर्चा का कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने तथा संचालन निर्भय राय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यशाला के स्वागत संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दुस्तान की बड़ी पार्टी है और हम सभी इस बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता लोगों को दिलाएं। इससे पार्टी मजबूत होगी। वही, मिथलेश तिवारी ने अपने उद्बबोधन में कहा की पार्टी ने एक विधानसभा की सदस्यता का लक्ष्य 80 हजार रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले कर सदस्य बनाना चाहिए। पार्टी इस अभियान को गंभीरता से ले रही है और विधानसभा वाइज हर कार्यकर्ता पर ऑनलाइन डिजिटल मोबाइल के माध्यम से नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि वही कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा जो पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि जिस आदमी को आप पहली बार सदस्य बनाएंगे वह आदमी जीवन भर आपका नाम याद रखेगा। जबकि मुख्य अतिथा सह श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले तो ये सोचिए की सदस्यता किस लिए किया जाय और किया जाय तो कैसे किया जाए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को जो आत्मसात करेगा हम उसे सदस्य बनाऐंगे, जो भारत माता का सम्मान करेगा हम उसको सदस्य बनाएगें, जो धरती मां को मां समझता है हमें उसको सदस्य बनाना है, जो सनातन को जिंदा रखेगा हमें उसे सदस्य बनाना है। इस बिचार से जब हम सदस्य बनाऐंगें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए मातृ शक्ति का भी आह्वान किया कि अपने अपने घरों से निकल कर अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाए। सदस्यता अभियान कार्यशाला में मुख्य रूप से दिलमणी देवी पूर्व विधायक ब्रह्मपुर, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, ओमप्रकाश भुवन पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह बिहार भाजपा के सदस्यता प्रभारी, अनिल पांडेय संयोजक सदस्यता अभियान, सुधा गुप्ता, सतीश चंद्र त्रिपाठी, राजू कुशवाहा सह संयोजक, केदारनाथ तिवारी, राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, राम विनोद चौधरी, सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, अशोक राम, शिला त्रिवेदी, अमित पांडेय, सिद्धनाथ सिंह, अनिल सिंह, रेखा देवी, इंदु देवी तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।