आथर के फरार चल रहे हत्याकांड के पांच आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

आथर के फरार चल रहे हत्याकांड के पांच आरोपियों के घर पुलिस ने रविवार को कुर्की जप्ती किया। कुर्की जप्ती में पुलिस ने दरवाजा, लोहे की खिडकी व अन्य समान उखाड़ थाना ले आए।

आथर के फरार चल रहे हत्याकांड के पांच आरोपियों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

केटी न्यूज/नावानगर 

आथर के फरार चल रहे हत्याकांड के पांच आरोपियों के घर पुलिस ने रविवार को कुर्की जप्ती किया। कुर्की जप्ती में पुलिस ने दरवाजा, लोहे की खिडकी व अन्य समान उखाड़ थाना ले आए। आरोपियों के घर कुर्की के लिए कोर्ट से पुलिस को आदेश प्राप्त हुई थी। लगभग चार माह कोर्ट के आदेश के आलोक में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया था। इसके बावजूद हत्याकांड के आरोपी आत्मसमर्पण के बजाय फरार चल रहे थे। अंततः निर्धारित समय में आरोपियों ने कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो उनके घर कुर्की करने का आदेश पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने आथर एवं मंझरिया गांव में आरोपियों के घर कुर्की जप्ती की। बासुदेवा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। जिसके बाद आरोपियों के घरों की कुर्की की गई। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों में आथर गांव के प्रियंका देवी, मंझरिया निवासी मिठूठू यादव, नीतीश यादव, एवं उनके भाई तथा आकाश यादव हैं। मंझरिया के चारों आरोपी का ननिहाल में रहते थे। बता दें कि बीते वर्ष 31 जूलाई की देर शाम जमीनी विवाद में फरार आरोपियों ने हीरालाल यादव के घर में घुसकर फायरिंग करने लगे थे। जिसमें एक गोली हीरालाल यादव सीने को छुती हुई निकल गई थी। घटना के दो दिन बाद पटना में इलाज के दौरान हीरालाल की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। जबकि घटना के बाद से ही पांच आरोपी फरार चल रहे है।