नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज ठप
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले बुधवार को नावानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल किया। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और नियमित कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।

केटी न्यूज/नावानगर

प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें वैक्सीन कुरियर के प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई महीनों से नहीं किया गया है। राशि के आवंटन नहीं होने के कारण सैकड़ों आशा और आशा फैसिलिटेटर महिलाएं आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं।
कुछ महिलाएं तो भूखमरी जैसी स्थिति में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान आशा संघ की ओर से कुल 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया, जिनमें बकाया पारितोषिक का शीघ्र भुगतान, स्थायीकरण, सेवा शर्तों में सुधार और मानदेय बढ़ोतरी जैसी अहम मांगें शामिल रहीं।
आशा संघ की सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे स्वास्थ्य समिति का घेराव करेंगी और चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगी। हड़ताल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।