सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान
शनिवार को निरंकारी मिशन के चौथे सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भारत में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत मिशन के 150 से ऊपर सेवादारों ने रामरेखा घाट की सफाई किया।

- रामरेखा घाट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई सार्वजनिक जगहों की हुई सफाई, शामिल रहे दर्जनों सेवादार
केटी न्यूूज/बक्सर
शनिवार को निरंकारी मिशन के चौथे सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भारत में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत मिशन के 150 से ऊपर सेवादारों ने रामरेखा घाट की सफाई किया। इसके पूर्व सदर अस्पताल रेलवे स्टेशन बस स्टैंड इत्यादि जगहों की साफ सफाई की गई। सफाई अभियान सुबह सात से 10 बजे तक चलाया गया।
बता दें कि छात्रशक्ति द्वारा भी हर रविवार को रामरेखा घाट पर तीन घंटे का श्रमदान पिछले 11 साल से लगातार किया जाता रहा है। जिसकी पूरे जिले में चर्चा रहती है। वहीं, सद्गुरू बाबा हरदेव के जन्मदिन पर भी सेवादारों तथा छात्रशक्ति द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया। इस दौरान रामरेखा घाट के किनारे गंगा तट पर बिखरे कूड़ा, कचरा व प्लास्टिक को चुन उसे गंगा से दूर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के सुप्रीम व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन समाज में स्वच्छता का संदेश देने का कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था है। जो जल संरक्षण के लिए विशेष कार्य कर रही है। इस क्रम में आज उनके द्वारा देश भर में जलस्श्रोतों तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई किया जा रहा है।
इस क्रम में बक्सर में रामरेखा घाट पर 3 घंटे का श्रमदान करके घाट की स्वच्छता किया गया। सौरभ ने कहा कि मां गंगा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसकी रक्षा हमारा दायित्व है।इस अवसर पर उपस्थित बक्सर ब्रांच की मुख्य आरती केशरी, सेवादल इंचार्ज राधेश्याम चौधरी, महिला सेवादल इंचार्ज रीना, अजय वर्मा, सुजय सिंह, अमरेंद्र साह, आशुतोष राम, श्यामसुंदर, रणधीर सिंह राठौड़,
दीपक केशरी, महाराज, मुन्ना, सोनी सिंह, सतेंद्र, विष्णु, चंदा, सुनीता, मीना, संजय, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष अतिपिछड़ा विष्णु प्रजापति, छात्रशक्ति के आकाशदीप, ओमप्रकाश सिंह, रोहित मिश्रा, आशु राय, भाष्कर सिंह, सोनू केशरी, महावीर गुप्ता समेत कई अन्य श्रद्धालु व कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।